अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Jul 18, 2026 - 17:19
0 2
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

एटा। जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना अलीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला मेवातियान, कस्बा एवं थाना अलीगंज निवासी मुकम्मिल खान (28) पुत्र अवलेहसन को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 164/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, कांस्टेबल रोहताश तथा रिजर्व कांस्टेबल सुदेश शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User