एटा में चोरी की चार बोरी पुट्टी सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Jul 18, 2026 - 17:10
0 3
एटा में चोरी की चार बोरी पुट्टी सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में चोरी की चार बोरी पुट्टी सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई चार बोरी पुट्टी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 328/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित प्रदीप कुमार राजपूत पुत्र रामेश्वर सिंह, निवासी ग्राम फफोतू, थाना रिजोर, जनपद एटा को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई चार बोरी पुट्टी बरामद हुई है। उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पवार एवं उपनिरीक्षक अंकुश राघव शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User