Kasganj news गंगा कटान एवं संभावित बाढ़ से बचाव हेतु मनरेगा बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग, बीडीओ गंजडुंडवारा को सौंपा ज्ञापन
गंगा कटान एवं संभावित बाढ़ से बचाव हेतु मनरेगा बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग, बीडीओ गंजडुंडवारा को सौंपा ज्ञापन
कासगंज(गंजडुंड़वारा )समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने आज खंड विकास अधिकारी, गंजडुंडवारा महेंद्र पाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत कादरगंज खाम, न्यूली फतुहाबाद एवं हिम्मतनगर बझेरा में गंगा नदी के किनारे स्थित मनरेगा के बांध की तत्काल मरम्मत एवं उसकी ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि उपरोक्त ग्राम पंचायतें गंगा नदी के किनारे स्थित हैं तथा मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित बांध कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त एवं कट चुका है। बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा कटान एवं बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है, जिससे हर वर्ष किसानों की फसलें बर्बाद होती हैं, पशुधन एवं मकानों को नुकसान पहुंचता है तथा ग्रामीणों के जान-माल पर संकट उत्पन्न हो जाता है। अब्दुल हफीज गांधी ने कहा, "बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और शीघ्र ही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ेगा। यदि समय रहते मनरेगा के बांध की मरम्मत और उसकी ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई, तो हजारों ग्रामीणों और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रशासन को आपदा आने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि पहले से तैयारी करते हुए मनरेगा के माध्यम से तत्काल मजदूर लगाकर बांध की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और गांवों को बाढ़ एवं गंगा कटान से सुरक्षा भी मिलेगी।" उन्होंने मांग की कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ कराया जाए, जिससे संभावित बाढ़ से पहले बांध को सुरक्षित बनाया जा सके। इस अवसर पर अब्दुल हफीज गांधी, असलम खान, संतोष यादव, प्रदीप कुमार, पंकज लोधी आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)