धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा । थाना अलीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 283/2024 में कार्रवाई की। यह मुकदमा धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व उनके प्रयोग सहित अन्य धाराओं में दर्ज है।
पुलिस ने साजन पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी चक बिसौली, थाना कोतवाली फतेहपुर, जनपद फतेहपुर, हाल निवासी काशीराम कॉलोनी, गढ़रियान पुरवा, कोतवाली नगर, फतेहपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी इस मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार तथा आरक्षी मनु त्यागी की टीम ने की। थाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)