ऑटो में महिला से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ऑटो में महिला से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
मैनपुरी (अजय किशोर) थाना कुरावली क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला के बैग से आभूषण चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना बीते 3 जुलाई की है, जब पीड़िता अंजु अपने पुत्र के साथ शरीफपुर से ऑटो में बैठकर जा रही थीं। इसी दौरान ऑटो में पहले से सवार सह-यात्रियों ने चालाकी से उनके बैग से सोने की एक जंजीर, एक जोड़ी झाले और एक अंगूठी पार कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे नगला उत्तर मोड़ (NH-34) के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेखा (20 वर्ष) पुत्री राजवीर सिंह, राजवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (50 वर्ष) निवासीगण ग्राम सहारा (मैनपुरी) और दीपक (25 वर्ष) पुत्र महेश चंद्र निवासी मलावन (एटा) के रूप में हुई है।
पूछताछ और जांच में सामने आया कि यह गिरोह एक योजना के तहत ऑटो में सवारियां बिठाता था और अकेली या भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों के पास से चोरी की गई पीली धातु की जंजीर, एक जोड़ी कान के झाले, 5000 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)