भूमि विवाद में फायरिंग, प्रधान पति व पुत्र घायल

Jul 07, 2026 - 08:07
0 0
भूमि विवाद में फायरिंग, प्रधान पति व पुत्र घायल

block-350 block-350

भूमि विवाद में फायरिंग, प्रधान पति व पुत्र घायल

मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुड़गांव-निसाई ग्राम पंचायतों के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। विवादित गाटा संख्या 818 पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। फायरिंग में निसाई ग्राम प्रधान गीता चौहान के पति सत्येंद्र सिंह और उनके पुत्र घायल हो गए। दोनों को के.एम. द्विवेदी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विवादित भूमि पर निर्माण कार्य के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड चलीं और बाद में फायरिंग हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इसी भूमि विवाद को लेकर रविवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User