1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Jun 30, 2026 - 08:02
0 3
1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

block-350 block-350

1 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

मैनपुरी, (अजय किशोर) जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में 01 जुलाई से जनपद में विशेष संचारी रोग एवं दस्तक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, और जलभराव वाले स्थानों पर जल निकासी के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने लोगों को शत-प्रतिशत शौचालयों के प्रयोग, पशु-बाड़ों में स्वच्छता रखने और विद्यालयों में छात्रों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने व सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान की पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन की डिजिटल डायरी तैयार करने के आदेश दिए हैं, जिसमें सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें शामिल होंगी।

इसके साथ ही, स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत अपने घरों को सबसे साफ रखने वाले नागरिकों को स्वच्छता मित्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र के साथ हार्पिक, टॉयलेट क्लीनर, साबुन और ऑडोनिल की किट देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को माइक्रो प्लान के अनुसार फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और उथले हैंडपंपों को लाल रंग से चिन्हित करने जैसी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्रों से सूकर बाड़ों को दूर रखने और आशा, ए.एन.एम. व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ब्लॉकवार कार्यशालाएं आयोजित करने पर बल दिया। इस समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User