अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण

Jun 26, 2026 - 07:32
0 0
अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण

block-350 block-350

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने गुरुवार को थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने गार्ड की सलामी ली तथा थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मालखाना, आईजीआरएस, अपराध, त्योहार, मिशन शक्ति, साइबर अपराध एवं पासपोर्ट सहित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा खामियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एएसपी ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों का मिलान किया तथा उनकी कार्यक्षमता की जांच कराई। मिशन शक्ति कक्ष एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला पुलिसकर्मियों को पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। थाना परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User