सरयू नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण हेतु हाइड्रोलिक सर्वेक्षण प्रारंभ
सरयू नदी पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण हेतु हाइड्रोलिक सर्वेक्षण प्रारंभ
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सरयू नदी पर प्रस्तावित नए 6 लेन पुल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाइड्रोलिक सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंचकर विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण कर रही है। दिल्ली से भेजी गई विशेषज्ञ टीम NHAI के सहयोग से सरयू नदी की चौड़ाई, गहराई, जल प्रवाह तथा अन्य हाइड्रोलिक मानकों का अध्ययन कर रही है।
सर्वेक्षण का उद्देश्य प्रस्तावित पुल के लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी रूप से उपयुक्त डिजाइन तैयार करना है। प्रस्तावित पुल थाना रामनगर क्षेत्र में निर्मित किया जाना है। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पुल की तकनीकी रूपरेखा एवं डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे संरचना की सुरक्षा, स्थायित्व एवं दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। NHAI का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षित, मजबूत एवं आधुनिक पुल अवसंरचना का विकास करना है। प्रस्तावित पुल के निर्माण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा। NHAI परियोजना के सभी चरणों में उच्चतम तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य को आगे बढ़ा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)