वांछित अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Jun 26, 2026 - 07:33
0 0
वांछित अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

block-350 block-350

वांछित अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस के अनुसार दीपक गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता निवासी दिनेश नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 284/2026, धारा 281 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित है। अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश एवं अन्य प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

साथ ही अभियुक्त ने न्यायालय में भी आत्मसमर्पण नहीं किया है। एसएसपी डॉ. इलामारन ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उस पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User