शनि जात जलेसर की तैयारियों का उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

Jun 23, 2026 - 07:41
0 0
शनि जात जलेसर की तैयारियों का उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

block-350 block-350

शनि जात जलेसर की तैयारियों का उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

एटा। कस्बा जलेसर में आयोजित होने वाली शनि जात के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 जून 2026 को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा शनि जात परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल ने अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। अधिकारियों ने परिसर में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शनि जात के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User