9 दिन पूर्व हुई चैन स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

Jun 23, 2026 - 07:43
0 12
9 दिन पूर्व हुई चैन स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

block-350 block-350

9 दिन पूर्व हुई चैन स्नेचिंग का खुलासा, दो आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

एटा । थाना कोतवाली नगर पुलिस, जनपदीय स्वाट एवं सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से करीब नौ दिन पूर्व हुई चैन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई सोने की चैन, 4250 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को थाना कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ अरुणानगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान शाम करीब 6:40 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश उसकी पत्नी के गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए।

 मामले में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या 274/26, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित टीमों ने जांच एवं सर्विलांस के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी रोविन जैन पुत्र राजेश जैन निवासी गंगानगर, थाना कोतवाली नगर तथा सतीशबाबू वर्मा पुत्र अजुध्या प्रसाद निवासी महाराणा प्रताप नगर, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई एक सोने की चैन, 4250 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक एस.के. निगम, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील लाम्बा एवं उनकी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User