Kasganj news भागवत कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर किया
भागवत कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर किया
भगवान की भक्ति से ही मुक्ति संभव,
मुनीनगर में कलश यात्रा से भक्तिमय हुई राहें
अमांपुर क्षेत्र के मुनीनगर गांव में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ गाजे-बाजे के साभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। बुधवार को कलश शोभायात्रा ने गांव में भ्रमण किया। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह जगह कलश शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा कृष्ण के जयकारे लगाए। कलश शोभायात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे आगे परीक्षत श्रीमद् भागवत को सिर पर धारण किए हुए थे। शोभायात्रा भ्रमण के बाद शाम को कथास्थल पर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर एवं ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कथा वाचक बबली शास्त्री ने प्रथम दिन कथा में भगवत के माहात्म्य की कथा का वाचन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, परीक्षीत रामबाबू, मुलायम सिंह, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, नगर संघचालक राकेश पाराशर, भाजपा मंडल अध्यक्ष चितर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, श्रीराम सोलंकी, राजकुमार लोधी, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, दिनेश वर्मा, महावीर वर्मा, पुष्पेंद्र आरएसएस, सतीश मिस्त्री, ठेकेदार वीरेंद्र वर्मा, सुभाष वर्मा, नरायन वर्मा, अंकित पाराशर, अवधेश यादव, मुनेंद्र राजपूत, संजय वर्मा, भीमसेन कश्यप, कन्हैया, देवू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)