Kasganj news डॉ. बीलारानी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद कासगंज द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया।

Jun 07, 2026 - 20:48
0 2
Kasganj news डॉ. बीलारानी,  मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद कासगंज द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया।

block-350 block-350

डॉ. बीलारानी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद कासगंज द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का भ्रमण किया गया, जहां विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान प्रसवोपरांत सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से वार्ता कर उन्हें प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अस्पताल परिसर एवं वार्डों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रसूति कक्ष में पानी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों डॉ. मुकेश यादव को तत्काल प्रभाव से समुचित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक दवाएं कम मात्रा में उपलब्ध पाई गईं तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। परिसर में झाड़ियां एवं खरपतवार पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई कराते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। डॉ. बीलारानी द्वारा ग्रीष्मकालीन बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User