कालिंदी एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, जनता की जीवनरेखा है यह ट्रेन : सांसद मुकेश राजपूत

Jun 05, 2026 - 21:21
0 0
कालिंदी एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, जनता की जीवनरेखा है यह ट्रेन : सांसद मुकेश राजपूत

block-350 block-350

कालिंदी एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, जनता की जीवनरेखा है यह ट्रेन : सांसद मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद । कालिंदी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही बंद होने की अटकलों पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कालिंदी एक्सप्रेस जिले की जनता की जीवनरेखा है और जब तक वह सांसद हैं, तब तक इस ट्रेन को बंद नहीं होने देंगे। सांसद ने कहा कि कुछ माध्यमों से ट्रेन के बंद होने अथवा इसके संचालन में बाधा आने संबंधी खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताते हुए लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कालिंदी एक्सप्रेस फर्रुखाबाद समेत आसपास के जिलों को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और मरीज इस ट्रेन से यात्रा करते हैं। ऐसे में इसके संचालन में किसी प्रकार की रुकावट का सीधा असर आम जनता और स्थानीय व्यापार पर पड़ता है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि फर्रुखाबाद जैसे जनपद के लिए दिल्ली तक सीधी रेल सुविधा अत्यंत आवश्यक है और कालिंदी एक्सप्रेस लंबे समय से इस आवश्यकता को पूरा कर रही है। जनता की सुविधा को देखते हुए इसके संचालन को हर हाल में जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में यदि किसी तकनीकी कारण, रेल लाइन के रखरखाव अथवा अन्य प्रशासनिक आवश्यकता के चलते कोई समस्या आती है तो यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि किसी भी स्थिति में ट्रेन सेवा को स्थायी रूप से बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सांसद ने कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी इस रेलमार्ग और कालिंदी एक्सप्रेस के महत्व को सही तरीके से नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेन का संचालन कई महीनों तक प्रभावित रहता था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सांसद बनने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क कर इस समस्या को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सका। सांसद के बयान के बाद कालिंदी एक्सप्रेस से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों और व्यापारिक वर्ग में राहत का माहौल है। लोगों का कहना है कि ट्रेन के संचालन को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होने से अब उन्हें भविष्य की चिंता नहीं रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User