ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

May 27, 2026 - 20:07
0 4
ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

block-350 block-350

ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद/ आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचना दें। वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पर्व को लेकर जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करे, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। पैदल मार्च में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा और भरोसे का माहौल देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User