Kasganj news कासगंज में RTI कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप

May 19, 2026 - 09:21
0 25
Kasganj news कासगंज में RTI कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप

block-350 block-350

कासगंज में RTI कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी, ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप

कासगंज जनपद के सहावर क्षेत्र से लोकतंत्र और सूचना के अधिकार को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि RTI के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर एक RTI कार्यकर्ता को ग्राम प्रधान द्वारा जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी गई। मामला सहावर विकास खंड की ग्राम पंचायत नगला कुंदन का बताया जा रहा है, जहां ग्राम प्रधान शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, पीड़ित RTI कार्यकर्ता ने पंचायत में हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा और संबंधित दस्तावेज RTI के तहत मांगे थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रधान ने धमकी दी। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। RTI कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि “सवाल पूछना अपराध नहीं है।” मामले में प्रशासन से मांग की गई है कि— ग्राम प्रधान शिवकुमार पर तत्काल FIR दर्ज की जाए। पीड़ित RTI कार्यकर्ता को सुरक्षा प्रदान की जाए। RTI कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सूचना मांगने वालों को ही डराया और धमकाया जाएगा, तो पारदर्शिता और लोकतंत्र दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। “RTI हमारा अधिकार है, डरेंगे नहीं, लड़ेंगे!”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User