अलीगंज पुलिस ने सट्टा कारोबार में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

May 19, 2026 - 12:23
0 6
अलीगंज पुलिस ने सट्टा कारोबार में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

अलीगंज पुलिस ने सट्टा कारोबार में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

एटा। थाना अलीगंज पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार में सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने, निवासी मौ० लुहारी दरबाजा, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 755 रुपए और सट्टा पर्ची सहित पकड़ा। थाना अलीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुअसं०–105/2026, धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी का नाम व पता - * नाम: लियाकत अली पुत्र खुर्शीद खां उर्फ मुन्ने * पता: मौ० लुहारी दरबाजा, कस्बा व थाना अलीगंज, जनपद एटा पुलिस ने कहा कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User