Kasganj news पटियाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

May 16, 2026 - 19:42
0 2
Kasganj news पटियाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

block-350 block-350

थाना पटियाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटियाली पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्त अनुज पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बहोरनपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज,अमर पुत्र शिव कुमार उर्फ खुशी निवासी ग्राम बहोरनपुरा थाना पटियाली जनपद कासगंज को प्र0नि0 अजयवीर सिंह,उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,उ0नि0 ऋषि कुमार,हे0का0 275 सुनील कुमार,का0 760 राकेश कुमार ,रि0का0 111 तरुण कुमार,रि0का0 145 सुमित कुमार ने गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस एवं खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User