मुख्यालय छोड़ने पर BDO पर गिरी गाज: CDO ने रोका वेतन, तीन दिन में मांगा जवाब

May 14, 2026 - 06:46
0 16
मुख्यालय छोड़ने पर BDO पर गिरी गाज: CDO ने रोका वेतन, तीन दिन में मांगा जवाब

मुख्यालय छोड़ने पर BDO पर गिरी गाज: CDO ने रोका वेतन, तीन दिन में मांगा जवाब

फर्रुखाबाद। जिले में सरकारी अधिकारियों की लापरवाही पर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शमसाबाद ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी (BDO) राधेश्याम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनोद कुमार गौड़ ने उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह कार्रवाई ब्लॉक मुख्यालय से लगातार गायब रहने और समय पर कार्यालय न पहुंचने की शिकायतों के बाद की गई। जानकारी के मुताबिक, शासन के निर्देशों के अनुसार बीडीओ को ब्लॉक मुख्यालय स्थित सरकारी आवास में रहना अनिवार्य था, लेकिन राधेश्याम लंबे समय से जिला मुख्यालय में रह रहे थे। इसके चलते शमसाबाद ब्लॉक का सरकारी आवास खाली पड़ा था। मामला तब और गंभीर हो गया जब बुधवार सुबह निर्धारित समय 10 बजे निरीक्षण के दौरान बीडीओ अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। CDO ने इसे शासनादेश की अवहेलना और सरकारी कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही माना। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही बीडीओ को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का नोटिस भी थमा दिया गया है।

चेतावनी दी गई है कि समय पर जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती के बाद जिले के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि अब मुख्यालय छोड़कर मनमानी करने वाले अधिकारियों पर प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User