Kasganj news तहसील सभागार में हुई RPSS की मीटिंग,सुनी पत्रकारों की समस्या, एकजुटता का दिया संदेश

May 04, 2026 - 11:58
0 6
Kasganj news तहसील सभागार में हुई RPSS की मीटिंग,सुनी पत्रकारों की समस्या, एकजुटता का दिया संदेश

*अलीगंज में दहाड़ी RPSS*

तहसील सभागार में हुई पत्रकार पंचायत, सुनी पत्रकारों की समस्या, एकजुटता का दिया संदेश

*RPSS का राजधानी दिल्ली में ऑफिस बनाने पर प्रदेश उपाध्यक्ष सनमत बाबू जैन ने 51000 रूपये व मंडल सचिव विश्वजीत यादव ने 11000रूपये की घोषणा*

कासगंज - एटा आज रविवार को जनपद एटा की अलीगंज नवीन तहसील के सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की पत्रकार पंचायत आहूत की गई, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान गुण के सागर संकट मोचन महावीर बजरंगवली हनुमान जी को नमन वंदन करके किया गया । पत्रकार पंचायत के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और इसके साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की | आयोजित पत्रकार पंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह यादव व संचालन बरिष्ठ पत्र‌कार ऐ.पी.सिंह चौहान द्वारा किया गया, इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने क्रमबद्ध तरीके से परिचय के साथ अपनें विचार रखे और संगठन का विस्तार के साथ बेहतर पत्रकारिता करनें को प्रेरित किया, यही नहीं आयोजित पत्रकार पंचायत में पत्रकारों की निजी समस्याओं को सुना और परिवार की कुशलक्षेम ली । संबोधन की श्रंखला में संगठन के उत्तर प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ एवं जगत विजेता समाचार पत्र के संपादक अभय गुप्ता, समाचार पत्र वितरक के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार तिलकराज द्वारा संगठन के कार्य और विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ देश का पहला ऐसा संगठन हैं जो पत्रकार और उनके परिवार की मदद में प्रयासरत हैं, हर पत्रकार और उनके परिवारों की आवाज़ को मजबूती से उठाता है, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पंचायत के दौरान मच से प्रेस को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दर्जा देनें की माँग सरकार से की, कहाँ कि पत्रकार सुरक्षित नहीं है, पत्रकारों को तमाम तरह से प्रताड़ित किया जाता हैं, मारपीट हमले हत्या और फर्जी मुकदमें दर्ज किये जाते हैं जिससे पत्रकार टूट जाते हैं और उनके परिवार बिखर जाते हैं, ऐसे में सरकार पत्रकारों की सुरक्षा निर्धारित करें और प्रेस को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का संवैधानिक दर्जा दें | इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनें जूनूनी और शायराना अंदाज में पंचायत में उपस्थित पत्रकारों में जोश भरा, उन्होंने आजाद भारत में तमाम तरह के जोखिमों से जूझते पत्रकारों की पीड़ा वयां करते हुए कहा कि - न समझ थे हम हर सितम सहते रहे | हर जख्म और दर्द बेबशी में सहते रहे || शायद बख्श दे बेदर्द जमाना हमें | इसी आश में घुट घुट कर जीते रहे || अगले क्रम में एकता का संदेश देते हुए कहा कि - एक हो जाओ हर अन्याय के खिलाफ | जोर जुल्म और अत्याचार के खिलाफ || जो बहाते रहे अब तक बेवशो का लहू | बिगुल फूंक दो उन कायरों के खिलाफ || उन्होंने संगठन के माध्यम से बेहतर पत्रकारिता और पत्रकारों की एकजुटता पर कहा कि – हर कदम सही दिशा में मोड़ना हैं | हर हाथ को एक साथ जोड़ना हैं || कभी प्यार तो कभी क्रांति से सही | सिर्फ जुल्मियों के अहंकार को तोड़ना हैं || कार्यक्रम के दौरान जोशीले विचारों को सुनकर उपस्थित पत्रकारों में नई शक्ति और जोश का संचार हुआ और उन्होंने संगठन की सोच और कार्यों की सराहना करते हुए पत्रकार एकता जिंदाबाद राष्ट्रिय पत्रकार सहायता संघ जिंदाबाद के नारे और जमकर तालियाँ बजाकर सभी क्रांतकारी कलमकारों के विचारों का स्वागत सम्मान किया | अनत में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने संगठन को विस्तार देनें और हर पीड़ित पत्रकार एवं उनके परिवार की मुशीबत में मदद करनें का भरोसा दिया | इसके साथ ही पंचायत की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह यादव ने सभी आथिति आगुन्तुक पत्रकारों का धन्यबाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की | इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सनमत बाबू जैन, समाचार वितरक प्रदेश प्रभारी तिलक राज, मंडल सचिव विश्वजीत यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संगम सक्सेना, जिला सचिव संजीव दुवे,तहसील पटियाली अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अशरफ अली, प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता, ए पी चौहान, राघवेंद्र यादव,कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कुमार, शान अली, रवेन्द्र कुमार, अशोक राठौर, राघवेंद्र सिंह दैनिक भास्कर, मंडल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अमरीश सिंह राठौर,राजेश मिश्रा, राजीव कुमार, मोहित यादव, सुनील गुप्ता, नंदकुमार अंनत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User