एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों को बनाया साफ-सुथरा और व्यवस्थित

May 04, 2026 - 08:11
0 0
एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों को बनाया साफ-सुथरा और व्यवस्थित

एटा पुलिस का स्वच्छता अभियान: थानों को बनाया साफ-सुथरा और व्यवस्थित

एटा । जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में आज व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य थाना एवं कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना परिसरों, कार्यालय कक्षों, बैरकों, शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। इस दौरान अनावश्यक कूड़ा-करकट और कबाड़ को हटाकर परिसर को बेहतर और व्यवस्थित बनाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए गए कि थानों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण बना रहे। एटा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह स्वच्छता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य न केवल पुलिस परिसर को साफ रखना है, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User