Kasganj news साइबर सेल ने 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटना का खुलासा,

Apr 28, 2026 - 19:22
0 6
Kasganj news साइबर सेल ने 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटना का खुलासा,

block-350 block-350

जनपदीय साइबर सेल द्वारा डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से हुई 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की घटना का खुलासा, एक महिला सहित दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा में दिनांक 19.03.2026 को वादी श्री मुहम्मद स्वालेह अंसारी, निवासी मोहल्ला खैरू गंजडुंडवारा द्वारा उनके साथ डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से हुई 31 लाख रुपए की साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ओ0पी0 सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार गंगा प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल व थाना गंजडुंडवारा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। वादी के खाते से गए हुए पैसों के ट्रांसफर का अध्ययन करने पर पाया गया कि पूरे 31 लाख रुपए विभिन्न अकाउंट में गए। इन 31 लाख रुपए में से 6,10,000/-मांगीलाल बिश्नोई पुत्र हनुमनाराम निवासी सांचौर, जिला जालौर राजस्थान के अकाउंट में गए जिसमें से उसने 06 लाख रुपए की चेक जारी करके निर्मला पुत्री मोहनलाल पता शेरानियां का धनी, सिवाड़ा जालौर राजस्थान को दिया जिसने पैसा कैश कर लिया। विवेचक द्वारा अभियुक्त मांगीलाल व उसकी साथी निर्मला को अम्बर मोड के पास, एटा बाईपास, सिद्धपुरा से आज दिनांक 28.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। मांगीलाल ने बताया कि निर्मला लोगों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड को फर्जी तरीके से एडिट करके इन दस्तावेजों से अकाउंट खुलवाती है। वह एडिट पैन कार्ड/आधार कार्ड के जरिए अकाउंट खुलवाती है। इस तरह वह वह चेक बुक भी जारी करवा लेती है, फिर फ्रॉड से प्राप्त पैसों को चेक के माध्यम से निकाल लेती है। पुलिस को इन दोनों व्यक्तियों से जाली पैन कार्ड की प्रतियां, फर्जी चेक, आधार कार्ड इत्यादि प्रपत्र प्राप्त हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User