Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

Apr 28, 2026 - 19:25
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

 जिलाधिकारी ने विशेष रूप से टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

 कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, मंतरा ऐप, ई-विन पोर्टल, ई-गवर्नेंस, आभा आईडी, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति की जाए। उन्होंने विशेष रूप से टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद में संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एण्टीलार्वा दवा के छिडकाव में कम प्रगति होने पर समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जगह माइक्रोप्लान के अनुसार फॉगिंग एवं दवा का छिडकाव करायें, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में जिला पंचायत राज अधिकारी नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई एव एण्टीलार्वा दवा का छिडकाव जनपद के समस्त ग्रामों में करायें। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं आई0सी0डी0एस0, स्वास्थ्य विभाग इत्यादि विभागों द्वारा अभियान में कम प्रगति पर होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी अपनी गतिविधियों को शतप्रतिशत समय से पूर्ण करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित डीपीएम, डीसीपीएम, बीपीएम, वीसीपीएम, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User