Kasganj news होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अन्तिम दिवस सकुशल संपन्न, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण आयोजन, एस पी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण ।

Apr 27, 2026 - 20:05
0 1
Kasganj news होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अन्तिम दिवस सकुशल संपन्न, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण आयोजन, एस पी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण ।

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर इनरोलमेन्ट की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

कासगंज जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का अन्तिम दिवस सकुशल संपन्न, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण आयोजन ।

  दिनांक 27.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज  ओ0पी0 सिंह द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश व्यवस्था तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तैनाती का गहनता से जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह द्वारा परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटीरत अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, संदिग्ध गतिविधि अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए सतत निगरानी रखी जाए । साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए तथा अभ्यर्थियों के आवागमन को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए महोदय द्वारा यातायात प्रबन्धन हेतु रोडवेज बस स्टैण्ड कासगंज का भ्रमण कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने एवं अपने-अपने गन्तव्य को जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो । कासगंज पुलिस एवं प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 25.04.2026 से 27.04.2026 तक दोनों पालियों की 03 दिवसीय परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User