कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, भव्य आयोजन में दिखा अनुशासन और उत्साह

Apr 26, 2026 - 15:59
0 1
कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, भव्य आयोजन में दिखा अनुशासन और उत्साह

block-350 block-350

कासगंज में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड सम्पन्न, भव्य आयोजन में दिखा अनुशासन और उत्साह

कासगंज स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। लगभग नौ माह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत आरक्षियों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अपने अनुशासन, समर्पण और दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने संबोधन में आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ देश सेवा करने का संदेश दिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह में योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित आरक्षियों और उनके परिजनों ने ध्यानपूर्वक सुना।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा, जनसुरक्षा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद परेड टोलियों ने क्रमवार प्रस्थान किया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नशरीन एवं प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User