Etah News: रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, डीआईजी ने ली सलामी
Etah News: रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, डीआईजी ने ली सलामी
एटा। रिजर्व पुलिस लाइन, एटा में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (भवन/कल्याण), पुलिस मुख्यालय लखनऊ, श्री मौहम्मद इमरान ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षित आरक्षियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। समारोह का शुभारंभ सुबह 8 बजे परेड टोलियों के आगमन के साथ हुआ। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सुसज्जित टोलियों द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त बनने का आह्वान किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आरक्षियों को भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता, साक्ष्य अधिनियम, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और मानवाधिकार जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में सभी नव-आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि श्री इमरान और जिलाधिकारी अरविंद सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट्स के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स संकल्पदीप कुशवाह की विशेष भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)