घर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान

Apr 25, 2026 - 21:08
0 4
घर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान

block-350 block-350

घर के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर डंडा मारकर किया लहूलुहान

फर्रुखाबाद/ थाना कम्पिल क्षेत्र के कड़दादपुर सराय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर घर के बाहर ही दबंगों ने हमला कर दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार, अरविंद पुत्र राम सिंह (32 वर्ष) अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर परिजनों/गांव के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने अरविंद पर हमला बोल दिया और सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अरविंद को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन पड़ताल कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User