कायमगंज कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, छात्राओं ने लहराया परचम

Apr 24, 2026 - 07:21
0 19
कायमगंज कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, छात्राओं ने लहराया परचम

block-350 block-350

कायमगंज कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार, छात्राओं ने लहराया परचम

कायमगंज/फर्रुखाबाद/कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कायमगंज का वर्ष 2026 का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। हाई स्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में कुल 193 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में 221 छात्राओं ने परीक्षा दी। परिणामों में छात्राओं की मेहनत साफ झलकती नजर आई। इंटरमीडिएट में ? कुं. दीक्षा शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ? जेबा मंसूरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया ? तुलसी हलवाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय का कुल परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा— ? कक्षा 12 का परिणाम 96.7% ? कक्षा 10 का परिणाम 92.6% रहा विद्यालय की प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडे ने इस उत्कृष्ट सफलता पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि छात्राएं मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें तथा हर क्षेत्र में अपनी अग्रणी भागीदारी निभाएं। उन्होंने छात्राओं को संदेश दिया कि साहस, धैर्य और अनुशासन के साथ जीवन जीने का संकल्प लें—इसी से राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। कुल मिलाकर, इस शानदार परिणाम ने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User