पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

Apr 19, 2026 - 09:10
0 1
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान के क्रम में जनपद मैनपुरी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में थाना किशनी क्षेत्र से एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए कुल 331.538 किलोग्राम नशीले पदार्थों को सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों में गांजा, चरस, डायजापाम और अन्य नशीली वस्तुएं शामिल थीं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1,00,00,000 (एक करोड़) रुपये बताई गई है।

जिला स्तरीय औषधि निस्तारण समिति की विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद, उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्रा० लि०, ज्योती रोड, मैनपुरी स्थित भस्म भट्टी में इन मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (नगर) की मौजूदगी में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल 28 अभियोगों से जुड़े इन मादक पदार्थों और संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत किया गया, जिन्हें पूर्ण पारदर्शिता के साथ नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ा संदेश देना और अवैध व्यापार पर लगाम लगाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User