Kasganj news मिशन शक्ति फेज 05 कासगंज में महिला सुरक्षा पर भव्य जिला स्तरीय कान्फ्रेन्स का हुआ आयोजन

Apr 17, 2026 - 16:50
0 3
Kasganj news मिशन शक्ति फेज 05 कासगंज में महिला सुरक्षा पर भव्य जिला स्तरीय कान्फ्रेन्स का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण): जनपद कासगंज में महिला सुरक्षा पर भव्य जिला स्तरीय कान्फ्रेन्स का हुआ आयोजन

कासगंज – मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के विजन 'सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन' को धरातल पर उतारने हेतु जनपद कासगंज में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन में 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। दिनांक 19.03.2026 से प्रारंभ हुए इस 30 दिवसीय अभियान के तृतीय 10 दिवसीय खंड के अंतर्गत जनपद स्तर पर एक महत्वपूर्ण 'महिला सुरक्षा सम्बन्धी कान्फ्रेन्स' का आयोजन आज दिनांक 17.04.2026 को पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में हुआ। कान्फ्रेन्स के मुख्य बिंदु: सुरक्षा एवं संवाद: जनपद की महिलाओं और बालिकाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना। हेल्पलाइन जागरूकता: महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कानूनी अधिकार एवं योजनाएं: महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना से अवगत कराया गया। महिला बीट प्रणाली: 'शक्ति दीदी' और महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा और सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रबुद्ध महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्राएं और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने प्रतिभाग किया, इनके साथ साथ बड़े चिकित्सालयों के प्रबंधकगण, बड़े शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/शिक्षकगण, इंडस्ट्रीयल पार्क (ऐसे उद्यमी जिनके प्रतिष्ठानों में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं), महिला छात्रावासों के प्रबंधक/वार्डन तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि/सदस्यगण भी उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी सहावर द्वारा कान्फ्रेन्स का मुख्य उद्देश्य जिले की हर बेटी और महिला के मन में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना है। अभियान के दौरान एंटी-रोमियो स्क्वाड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर गश्त की जा रही है और महिला शक्ति केंद्र/पिंक बूथों के माध्यम से शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन अमित कुमार क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक व अन्य अधिकारी/अधिकारी गण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User