Kasganj news ऑपरेशन दहन के तहत कासगंज पुलिस द्वारा करीब 1.55 करोड़ रूपये के मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण

Apr 13, 2026 - 18:17
0 2
Kasganj news ऑपरेशन दहन के तहत कासगंज पुलिस द्वारा करीब 1.55 करोड़ रूपये के मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण

block-350 block-350

कासगंज- ऑपरेशन दहन के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 1.55 करोड़ रुपये के विभिन्न अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का किया विनष्टीकरण 

कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ०पी० सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 13.04.2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से प्राप्त आदेशों के क्रम में, नशीले पदार्थों के मामले में जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत 82 अभियोगों से संबंधित बरामद माल, अनुमानित मूल्य: ₹1,55,16,448 (एक करोड़ पचपन लाख सोलह हजार चार सौ अड़तालीस रुपये) को अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, श्री सुशील कुमार की उपस्थिति और कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में आगरा स्थित भस्मक प्लांट (जे.आर.आर. वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (JRR WASTES PVT LTD), एतमादपुर, आगरा।)में वैज्ञानिक विधि से जलाकर नष्ट किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User