हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमा शोकाकुल

Apr 04, 2026 - 08:28
0 6
हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमा शोकाकुल

block-350 block-350

हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमा शोकाकुल

 एटा । जनपद एटा में तैनात हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वह थाना निधौली कला में तैनात थे और मूल रूप से जनपद इटावा के नगला दुजू गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कला ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय एटा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार की पुलिस सेवा में नियुक्ति 15 मई 1995 को कांस्टेबल पद पर हुई थी। अपने लंबे सेवाकाल में वह एक कर्मठ, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में पहचाने जाते थे।

शुक्रवार को पुलिस लाइन एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के नेतृत्व में दिवंगत पुलिसकर्मी को शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शोक सलामी के उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी और परिजनों को सौंपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जनपदीय पुलिस ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User