Kasganj news प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारियों को लेकर बैठक,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं का अनावरण 29 मार्च को

Mar 27, 2026 - 19:24
0 7
Kasganj news प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारियों को लेकर बैठक,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं का अनावरण 29 मार्च को

प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारियों को लेकर बैठक,पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं का अनावरण 29 मार्च को

 ब्यूरो चीफ /सुनील कुमार

कासगंज अमांपुर कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का‌ अनावरण 29 मार्च को अमांपुर में धूमधाम से किया जाएगा। प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, फरुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, महर्षि मधुसूदन महाराज, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री भईया साहब लोधी, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी, विधायक कैलाश सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह जंगेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 29 मार्च को होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया गया। लोगों से अपील की गई वे समारोह में अधिक संख्या में पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User