Kasganj news अमांपुर में रामनवमी त्यौहार पर पुलिस ने व्यवस्थाओं के मध्यनजर किया पैदल मार्च,धार्मिक स्थलों पर पुलिस की‌ नजर

Mar 27, 2026 - 19:29
0 2
Kasganj news अमांपुर में रामनवमी त्यौहार पर पुलिस ने व्यवस्थाओं के मध्यनजर किया पैदल मार्च,धार्मिक स्थलों पर पुलिस की‌ नजर

block-350 block-350

अमांपुर में रामनवमी त्यौहार पर पुलिस ने व्यवस्थाओं के मध्यनजर किया पैदल मार्च,धार्मिक स्थलों पर पुलिस की‌ नजर

 ब्यूरो चीफ /सुनील कुमार

कासगंज पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था, रामनवमी, जुमा और हनुमान जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को सहावर सीओ शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने अपनी टीम के साथ अमाँपुर कस्बा और बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भाव जगाया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने लोगों से कहा कि शांति व सौहार्द के साथ सभी लोग मिल जुलकर एक साथ त्योहार मनाएं। पुलिस अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।न आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि अफवाहों ध्यान न दें। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोगों व बाइक सवारों की तलाशी भी ली। इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे, एसआई राकेश यादव, एसआई मनोज यादव, एसआई परमेश्वर सिंह, एसआई विक्रम सिंह, एसआई जगदीश कुमार, एसआई हरिप्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार, मोन्टी कुमार, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, उदयवीर सिंह, सुशील कुमार, केपी सिंह, तनुज चाहर, पंवन यादव, पंकज कुमार, सुधीर यादव, नेहा, मीनू आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User