Farrukhabad News : किरायेदार निकला वृद्ध दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा

Mar 25, 2026 - 20:28
0 91
Farrukhabad News : किरायेदार निकला वृद्ध दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा

किरायेदार निकला वृद्ध दंपति का हत्यारा, पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा

■ विश्वास का खून: पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहे आरोपी ने रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

कायमगंज (फर्रुखाबाद) कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुए चर्चित वृद्ध दंपति हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी मृतक दंपति का किरायेदार ही निकला, जो लंबे समय से उनके साथ पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहा था। पुलिस के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को अज्ञात हमलावर द्वारा वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम गुप्ता और उनकी पत्नी पुष्पा गुप्ता की उनके ही घर में हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर किरायेदार जितेंद्र पुत्र मुरारी लाल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी कई वर्षों से दंपति के घर में किराए पर रह रहा था और परिवार के सदस्य की तरह घुल-मिल गया था। पुरुषोत्तम गुप्ता के पैरालिसिस से पीड़ित होने के कारण वह उनकी देखभाल भी करता था। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए थे। बताया गया कि दंपति ने पहले आरोपी को घर से जुड़ी भविष्य की उम्मीदें भी दिलाई थीं, लेकिन बाद में जब अपनी बेटी की शादी तय की, तो उन्होंने आरोपी को मकान खाली करने के लिए कह दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी के मन में बदला लेने की भावना पैदा हो गई। घटना वाले दिन, जब दंपति का भतीजा घर पर मौजूद नहीं था, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया।

वह घर की पूरी जानकारी होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए अंदर घुसा और बिजली के तार से गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घर में सामान बिखेरकर इसे लूट की घटना दिखाने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने खुद को संदेह से बचाने के लिए घटना के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान पंचनामा का गवाह भी बन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User