Kasganj news पुलिस द्वारा जिला बदर घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Mar 25, 2026 - 16:34
0 2
Kasganj news पुलिस द्वारा जिला बदर घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

थाना कासगंज पुलिस द्वारा जिला बदर घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कासगंज आँचल चौहान के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.03.2026 की देर शाम थाना कासगंज पुलिस द्वारा जिलाबदर घोषित अभियुक्त फरहान पुत्र भूरे निवासी मौहल्ला अशोक नगर थाना व जनपद कासगंज को अशोक नगर तिराहा कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त को जिला मजिस्ट्रेट कासगंज द्वारा 06 माह के लिये जिलाबदर घोषित किया गया था। अभियुक्त द्वारा उक्त आदेश का उल्लंघन किए जाने के सम्बन्ध मे थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 188/26 धारा 3/10 उ०प्र० गुण्डा नियन्त्रण अधि० पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User