जमीन पर कब्जा कराने के एवज में दरोगा जी ने लिए डेढ़ लाख

Mar 25, 2026 - 21:51
0 31
जमीन पर कब्जा कराने के एवज में दरोगा जी ने लिए डेढ़ लाख

block-350 block-350

जमीन पर कब्जा कराने के एवज में दरोगा जी ने लिए डेढ़ लाख, पीड़ित महिला ग्राम प्रधान ने की ADG से शिकायत – मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद/कायमगंज/जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र से भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पीड़ित महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्राम निसाई की महिला ग्राम प्रधान गीता देवी का आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उनसे “सुविधा शुल्क” के नाम पर मोटी रकम वसूल ली। 1.75 लाख रुपए की रिश्वत : बैंक और नकद के जरिए हुआ लेन-देन पीड़िता महिला ग्राम प्रधान गीता देवी ने कानपुर रेंज के एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने के लिए उनसे करीब 1.75 लाख रुपये लिए गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पैसा न केवल नकद लिया गया, बल्कि कुछ हिस्सा सीधे बैंक खाते में भी ट्रांसफर कराया गया। महिला का आरोप है कि अधिकारी पद का दुरुपयोग कर विपक्षियों को फायदा पहचाने की कोशिश कर रहे थेl एडिशनल एसपी की जाँच में दोषी पाए गए हल्का प्रभारी इस गंभीर मामले की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी अरुण कुमार ने खुद पूरे प्रकरण की जांच की। जांच में हल्का प्रभारी सुरेश कर के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के सभी आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट मिलते ही विभाग में खलबली मच गई और तत्काल प्रभाव से आरोपी अधिकारी पर शिकंजा कस दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User