Kasganj news विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन।

Mar 24, 2026 - 16:49
0 0
Kasganj news विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन।

block-350 block-350

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन।

भारत सरकार/राज्य सरकार की योजनाएं है उन्हें पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाये- मा0 सदर विधायक

ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक जांच करायें और हर ग्राम पंचायत में बैनर लगाये टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं।

कासगंज: आज दिनांक 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टेªट सभागार में टीबी मुक्त पंचायत,सम्मान समारोह, एवं 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम का शुभारंभ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), डीटीओ डॉ कुँवर उत्कर्ष, डीपीसी धर्मेंद्र सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रधानों, एवं सीएचओ, टीबी कर्मचारियों को सम्मान्नित कर क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक किया गया। डीटीओ द्वारा टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खाँसी, बुखार, वजन कम होना एवं रात में पसीना आना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है, जिसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि टीबी की समय पर जांच एवं नियमित उपचार से इस बीमारी को पूर्णतः समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और उपचार पूरा करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में टीबी रोगियों के पोषण, देखभाल एवं समाज की सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने जनपद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प ले, सभी संम्मानित प्रधानों को बधाई दी अंत में सभी उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User