शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में शहीद दिवस का आयोजन हुआ

Mar 23, 2026 - 21:19
0 1
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में शहीद दिवस का आयोजन हुआ

block-350 block-350

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में शहीद दिवस का आयोजन किया गया

कायमगंज/फर्रुखाबाद/ इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल रहीं। समारोह से शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया। बच्चों ने मनमोहक अंदाज में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बारे में विचार प्रस्तुत किये। इस दौरान विद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि प्रबन्धिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल जी ने बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने बच्चों के कार्यक्रम एवं उनकी लगनशीलता व परिश्रम की बेहद प्रशंसा की और उन्हें सदैव अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक व शिक्षकाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बारे में बताया।

शिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य श्री सुतीक्षण श्रीवास्तव ने तीनों महान क्रान्तिकारियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि आज आवश्यकता है कि जिनकी वजह से हमें आजादी मिली उनके विशय में सभी को अवगत करायें कि आजादी के दीवाने जो केवल अपनी ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गुलामी की जंजीर से आजाद कराने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फन्दे पर झूल गये। ऐसे महानायकों को हम श्रद्वासुमन अर्पित कर उनका गौरव बढ़ाये। वहीं विद्यालय के शिक्षक व शिक्षकाओं ने भी बच्चों को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सन्तोश शर्मा, ममता सिंह, मनीश गौड़, शिल्की मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राकेश कुमार, शायना खान, साधना शर्मा, कमला गंगवार, अमित, शशांक शुक्ला, संदीप यादव, सत्यम कुमार, लालाराम, विजय कुमार, मनोज कुमार अवधेश तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User