Farrukhabad News : महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में

Mar 23, 2026 - 21:11
0 25
Farrukhabad News : महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में

block-350 block-350

फर्रुखाबाद (कायमगंज) — महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी हिरासत में

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी क्रॉसिंग के पास स्थित एक तम्बाकू गोदाम में सोमवार सुबह काम पर जा रही महिला पर उसी गोदाम में काम करने वाले युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, घायल महिला रेखा कोरी और आरोपी महेश पुत्र (निवासी ग्राम रुटौल) दोनों एक ही तम्बाकू गोदाम में काम करते हैं। बीते दिन तम्बाकू की गढ़िया (मुट्ठा) बांधने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते सोमवार सुबह आरोपी महेश ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User