क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इण्टर कॉलेज, एटा में एन्टी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स के द्वारा जागरूकता रैली/गोष्ठी

Sep 27, 2023 - 19:08
0 14
क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इण्टर कॉलेज, एटा में एन्टी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स के द्वारा  जागरूकता रैली/गोष्ठी

block-350 block-350

क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इण्टर कॉलेज, एटा में एन्टी नार्कोटिक्स टाक्स फोर्स के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत एक मद्यनिषेध प्रभात फेरी / रैली एवं एक मद्यनिषेध संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न

एटा (सू0वि0)। जिला मद्य निषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी भूपेश कुमार ने बताया है कि आज दिनांक 27 सितम्बर 2023 को स्थान - क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इण्टर कॉलेज, एटा में पुलिस महानिरीक्षक एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, लखनऊ के पत्र के अनुपालन में जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एक मद्यनिषेध प्रभातफेरी / रैली एवं मद्यनिषेध संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किये, साथ ही जिला मद्यनिषेध अधिकारी, एटा भूपेश कुमार ने बताया कि नशा एक महामारी की तरह है इसे उखाड़ फेकने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के बीच-बीच में मद्यनिषेध साहित्य का भी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर श्री देवेन्द्र दास प्रवक्ता, श्री प्रभात ललित प्रवक्ता, श्री संजीव अश्वनीलाल प्रवक्ता, श्री विशाल लाल अध्यापक, श्री शोभित हरवर्ट स०अ०, डॉ० नीरव मसीह एवं समस्त कर्मचारीगण व समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User