फर्रुखाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 19 केंद्रों पर हुए आयोजन

Mar 14, 2026 - 21:30
0 3
फर्रुखाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 19 केंद्रों पर हुए आयोजन

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 19 केंद्रों पर हुए आयोजन

फर्रुखाबाद। जिले में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुआ, जो सुबह 9 बजे तक जारी रहा। इस दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और इसके बाद अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी कराई गई। सुरक्षा कारणों से अभ्यर्थियों को पानी की बोतल, गले की चेन समेत अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह परीक्षा जिले में शनिवार और रविवार को आयोजित की जा रही है।

शनिवार को परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा में शामिल होने के लिए कई अभ्यर्थी शुक्रवार रात से ही फर्रुखाबाद पहुंचना शुरू हो गए थे। ललितपुर, झांसी, आगरा और मथुरा सहित कई जिलों से आए अभ्यर्थी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी भी सुबह से ही तैनात रहे। आगरा से परीक्षा देने आए कुलदीप ने बताया कि वे शुक्रवार रात को ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे और सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने अपनी तैयारी को बेहतर बताया। वहीं झांसी से आए धर्मेंद्र ने बताया कि वे शुक्रवार रात को शहर की एक धर्मशाला में रुके थे और सुबह 7 बजे केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश के लिए लाइन में लग गए। उन्होंने भी परीक्षा की अच्छी तैयारी होने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User