कासगंज/सोरों पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

Sep 26, 2023 - 21:27
0 29
कासगंज/सोरों पुलिस ने जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया  गिरफ्तार।

block-350 block-350

अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना सोरों पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 2480/- रूपये नकद व जुआ खेलने की सामग्री बरामद । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, दिनांक 26.09.2023 को मुखविर खास की सूचना पर, थाना सोरों पुलिस द्वारा, जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण को साहू के प्लॉट के पास बाग से समय करीब 14.10 बजे, गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 2480/- रूपये नकद व 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बंध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सोरों पर मु0अ0सं0 515/2023 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1. प्रेमपाल पुत्र हरी सिंह निवासी भाऊपुर थाना सोरों जनपद कासंगज । 2. सत्यप्रकाश पुत्र सोहन लाल निवासी सलेमपुर बीबी थाना सोरों जनपद कासगंज । 3. शिव सिंह पुत्र दामोदर सिंह निवासी ग्राम नगला ढोलना थाना सोरों जनपद कासगंज । बरामदगी विवरण- कुल 2480/- रूपये नकद व 52 पत्ता ताश पुलिस टीम- • प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User