Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को बनाना है और भी खास, तो शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें

Sep 26, 2023 - 08:19
0 57
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को बनाना है और भी खास, तो शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें

block-350 block-350

Karwa Chauth Shopping: करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो पति-पत्नी दोनों के लिए बेहद खास होता है। हर साल खूबसूरत महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। वहीं इस त्योहार को आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में महिलाएं इसकी तैयारी में जुट गई हैं. अगर आप भी इस कौरव चौथ को हर बार से थोड़ा अलग बनाना चाहते हैं तो अपनी शॉपिंग लिस्ट में कुछ चीजें जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.

महिलाओं के लिए क्यों खास है करवा चौथ?

चाहे पहला करवा चौथ हो या छठी-सातवीं, हर बार उनके लिए खास होता है। क्योंकि यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्रेम को दर्शाते हुए बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ व्रत रखने का त्योहार है। प्राचीन काल से ही महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती आ रही हैं।

करवा चौथ पर शॉपिंग लिस्ट में कौन से चीजें करें शामिल? 

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात के समय दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार करके चांद को देखकर करवा माता की पूजा करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ को और भी खास बनाने के लिए आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में किन चीजों को शामिल कर सकती हैं।

लाल चूड़ियां
करवा चौथ के दिन ज्यादातर महिलाएं लाल रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि ये रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में आप भी इस दिन लाल रंग की चूड़ी या चूड़ा सेट खरीद सकती हैं।

पैरों की बिछिया
करवा चौथ की शॉपिंग के लिए ज्यादातर महिलाएं पहले से ही लिस्ट बनाकर रखती हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं, तो पैरों की बिछिया शामिल करना न भूलें। क्योंकि करवा चौथ पर नई बिछिया पहनने का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है।  

पायल
अपनी शॉपिंग लिस्ट में पायल को शामिल करना बिल्कुल भी न भूलें। इसे पहनने से आपके पैर बेहद खूबसूरत लगेंगे। इसमें आप हैवी वर्क वाली पायल या सिंपल डिजाइन वाली चांदी की पायल ले सकती हैं। ये साड़ी, सूट और लहंगे हर किसी के साथ चलेगी। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा। 

लाल चुन्नी
करवा चौथ पर लाल रंग बेहद खास महत्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा करते समय लाल चुन्नी ओढ़ती हैं। अगर आप चाहें तो अपनी लिस्ट में लाल चुन्नी शामिल कर सकती हैं। मार्केट में आपको काफी अच्छे डिजाइन वाली लाल चुन्नी मिल जाएगी। जिसे आप ओढ़कर करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User