गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया गोवंश पूजन, गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Nov 10, 2026 - 16:26
0 7

गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया गोवंश पूजन, गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिकोहाबाद। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जनपद की सभी गौशालाओं में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा संचालित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से गोवंश का पूजन किया तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा का उद्देश्य गोवंश के प्रति सम्मान, संरक्षण और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। जनपद की प्रत्येक गौशाला में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोवंश पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे गौशालाओं को जनसामान्य से जोड़कर जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जा सके।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशालाओं में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने, गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-भूसा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दवाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी शीत ऋतु को देखते हुए गोवंश को ठंड से बचाने के लिए विशेष इंतजाम करने पर भी जोर दिया, ताकि सभी गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके। प्रशासन की ओर से गौशालाओं के सुचारू संचालन, स्वच्छता और गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के अधिशासी अधिकारी आर.के. चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रानी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह, रजनीश यादव सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User