कन्या-मिथुन राशि को आज मिलेगा शुभ समाचार, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
 
                                Today Horoscope: आज का दिन गुरुवार हैं जो भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होता है। वहीं पर आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन हैं जिसमें माता महागौरी की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख किया गया है जिसका निर्धारण 9 नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। आज का दिन इन राशियों के लिए कैसा रहेगा चलिए जानते है इसके बारे में...
मेष
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। यहां पर आज पारिवारिक कार्यो मे व्यस्तता रहेगीं। इसके अलावा आर्थिक मामलों में बुजुर्गो की सलाह उपयोगी रहेगी। परिवार में संतान के कार्य में विशेष ध्यान देकर कार्य करना लाभकारी रहेगा। दिन की कुशलता के लिए धार्मिक कार्य करना जरूरी होता है।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है जहां पर आज के दिन आपको संभलकर रहना होगा। छोटी सी बात पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़ें। नहीं तो संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता होगी। आज के दिन हंसी-खुशी भरा रहेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं जहां पर आज आपके जीवन में आय के योग बन रहे है। इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। संदेश मिलेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है तो राशियों आज थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। जिसमें परिश्रम अधिक करना पडे़गा। साझेदारी में कोई भी कार्य न करना आपके लिये हितकर रहेगा। आज के दिन इस राशि के जातकों को मान सम्मान मिलेगा। सहयोग बना रहेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है तो वहीं पर जातकों को आज कार्य की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज शरीर में थकान महसूस होगी। संबंधों में मधुरता आयेगी। राजनैतिक सहयोग बना रहेगा। साहस बढ़ेगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला हैं यानि आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा इस राशि के जातकों को व्यर्थ की परेशानी से बचना चाहिए। दूर दराज की यात्रा हो सकती है। मित्रता लाभदायक एवं सहयोगी रहेगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए युवाओं के लिए नौकरी के अवसर मिलने वाले हैं। आमदानी के जरिये एक से अधिक होंगें। कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श हो सकता है। आज के दिन आपको शुभ संदेश मिलेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है तो वहीं पर इस राशि के जातकों को शुभ समाचार आज मिल सकता है।जिससे मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा। मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढे़गी।
धनु
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है जहां पर आज राशि के जातकों के लिए मान सम्मान बढे़गा। उपहार या लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आज के दिन उठाईगीरों से सावधानी रखे। परिश्रम अधिक करना पड़ सकती है।
मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आपको दोस्तों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन जिसकी आपको प्रतीक्षा है, उस कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी। व्ययभार की अधिकता रहेगी।
कुम्भ
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं जहां पर व्यवसायिक समस्याओं का निदान होगा। खरीदी बिक्री के कार्यो में सावधानी बांछनीय। यश, मान-सम्मान मिलेगा। गुमी वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है जहां पर आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों के लिए आज शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। दस्तकारी कार्यो में व्ययभार अधिक होगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 







 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            