आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Nov 10, 2026 - 13:26
Updated: 43 minutes ago
0 16

आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह के बच्चों के साथ मनाई दीपावली

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) का औचक निरीक्षण किया और वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान समिति की अध्यक्ष ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बाल गृह के बालकों को फल, मिठाइयां, गर्म कपड़े, पटाखे, चॉकलेट और आकर्षक उपहार भेंट किए गए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से किए गए इस प्रयास ने वहां एक बेहद स्नेहपूर्ण और पारिवारिक वातावरण का निर्माण किया, जिससे बच्चों के मन से अपने परिवार से दूर रहने का अकेलापन और गम कुछ पलों के लिए दूर हो गया। अध्यक्ष नेहा शर्मा ने पिछली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि पूर्व में बच्चों को पठन-सामग्री, डायरी और पेन वितरित किए गए थे। आज बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी-अपनी डायरियां और उनमें की गई पेंटिंग्स अतिथियों को दिखाईं, साथ ही यह भी साझा किया कि वे उन डायरियों का उपयोग कैसे कर रहे हैं। बच्चों की रचनात्मकता और उनकी प्रगति को देखकर सभी ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रेस से बात करते हुए आकांक्षा समिति की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने फिरोजाबाद के समस्त जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "इस दीपावली के पावन अवसर पर जनपद वासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह दिवाली सभी के लिए बेहद सुरक्षित, मंगलमय, समृद्धिदायक और स्वास्थ्यकारी रहे। हम अपने जीवन में जो भी कार्य करें, इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हमारी वजह से किसी अन्य के चेहरे पर भी खुशी आए।"* इस अवसर पर बच्चों के साथ बिताए गए इन खुशनुमा पलों ने दीपावली के पर्व को और अधिक सार्थक बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User