एडीएम ने नगर पालिका परिषद कायमगंज का किया औचक निरीक्षण

Feb 16, 2026 - 22:11
0 8
एडीएम ने नगर पालिका परिषद कायमगंज का किया औचक निरीक्षण

block-350 block-350

एडीएम ने नगर पालिका परिषद कायमगंज का किया औचक निरीक्षण

कायमगंज/फर्रुखाबाद। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कायमगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कार्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया, जहां विद्यार्थियों से संवाद कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। इसके बाद सभागार, डेड स्टॉक स्टोर, पथ प्रकाश स्टोर, जनरेटर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। कार्यालय के निर्माण लिपिक पटल, पथ प्रकाश पटल, कर अनुभाग, जन्म-मृत्यु पटल एवं लेखा पटल की पत्रावलियों की जांच करते हुए संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली गई। अधिशासी अधिकारी कक्ष में अभिलेखों, सर्विस बुक, स्टॉक रजिस्टर, रजिस्टरों का रजिस्टर, फाइल रजिस्टर तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर का गहन परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई एवं जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित अभिलेखों और सामग्रियों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों को लेकर सुधारात्मक निर्देश दिए गए। साथ ही सफाई व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार आजाद, अवर अभियंता (जल) प्रशांत कुमार, प्रभारी गृहकर लिपिक विजय सिंह, प्रभारी पथ प्रकाश व्यवस्था नीरज गुप्ता, सफाई नायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User