अमृतपुर-बदायूं मार्ग पर बाइक हादसा, एंबुलेंस न मिलने से महिला तड़पती रही

Feb 08, 2026 - 21:05
0 19
अमृतपुर-बदायूं मार्ग पर बाइक हादसा, एंबुलेंस न मिलने से महिला तड़पती रही

block-350 block-350

अमृतपुर-बदायूं मार्ग पर बाइक हादसा, एंबुलेंस न मिलने से महिला तड़पती रही

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। अमृतपुर-बदायूं मार्ग पर बाबूजी फैमिली ढाबा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार मोहित पुत्र श्रीकृष्ण अपनी वहन के यहां अपनी भांजी गौरी एवं माता मझिली को लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक से महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कई बार फोन किया, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल महिला सड़क पर ही दर्द से तड़पती रही। महिला के मुंह और माथे पर गंभीर चोटें आईं। महिला के मुंह से खून बहता रहा। एंबुलेंस सेवा के न पहुंचने पर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

मामले की सूचना थाना पुलिस और 112 डायल सेवा को दी गई। सूचना मिलते दरोगा रवि सोलंकी एवं 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला की मदद की। लगभग आधे घंटे के बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची जिससे घायल महिला को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। एंबुलेंस सेवा की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और समय पर सहायता न मिलने पर सवाल खड़े किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User